फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

झगड़े के बाद पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

Fri, 15 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mrz news
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार की देर रात झगड़ा के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों के शोर मचाने के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ओझला पुल की नई बस्ती मोहल्ला निवासी श्याम विलास निषाद (30) अक्सर नशा करता है। इसको लेकर उसका पत्नी पार्वती (28) से झगड़ा होता। श्याम विलास मैजिक चालक है। बताया जाता है कि श्याम विलास नशे में अक्सर पत्नी पार्वती की पिटाई करता था। बुधवार की रात को भी नशे में वह घर आया, इसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। देर रात श्याम विलास ने पत्नी की साड़ी से गला दबा कर हत्या कर दी। भोर में चार बजे कमरे से बाहर निकलकर श्याम विलास ने अपने पिता जद्दू और भाभी अजोरा को पत्नी के बीमार होने की बात बताई। जब उसकी भाभी अजोरा अंदर पहुंची तो पार्वती की मौत हो चुकी थी। गले पर किसी वस्तु से दबाए जाने का निशान दिखा। अजोरा ने हत्या किए जाने का शोर मचाया तो श्याम विलास मौका पाकर भाग गया। ससुराल वालों ने पार्वती के पिता संतोष निषाद निवासी गोपीगंज के गोपालपुर उपरवार को और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेद प्रकाश राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पार्वती के पिता संतोष ने दहेज प्रताड़ना में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed