फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

दरवाजे पर खेल रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सतोहा गांव के पास शनिवार को सड़क के बगल में खेल रहे बालक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व ड्राईवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सायं छठ पूजा के समय, लालपुर नौडीहा के रविंद्र सिंह का पुत्र शिवम(8) अपने फूफा गढ़वा निवासी रमेश सिंह के यहां मां के साथ आया था। फूफा के पड़ोसी राजेश्वर सिंह के यहां छठ की पूजा होती है। जिले देखने के लिए उसकी मां आईं हुईं थीं। सब लोग छठ पूजा देख रहे थे कि शिवम मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सड़क किनारे बने राजेश्वर सिंह के मकान के दरवाजे के पास सड़क की ओर चला गया। उसी समय सोनभद्र की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को रौंद दिया। हादसा होते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तब तक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने ट्रक सहित ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज केदारनाथ मौर्या पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक शव का पंचनामा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed