फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

घर के बाहर गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मड़िहान। थाना क्षेत्र के हरदी खुर्द गांव में शनिवार की दोपहर घर के पास स्थित एक गड्ढे में गिरकर मासूम की डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद बालक के न मिलने पर खोजबीन की गई तो उसका शव गड्ढे में उतराया हुआ मिला। बालक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर दे दिया।
विज्ञापन

पटेहरा चौकी क्षेत्र के हरदी खुर्द गांव निवासी रविंद्र गौड़ का छह वर्षीय पुत्र शुभम दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। उसके माता-पिता कामकाज में व्यस्त थे। इस दौरान खेलते हुए बालक घर के बाहर स्थित गड्ढे में चल गया। बालक के गड्ढे में गिरने की जानकारी किसी को नहीं हुई। थोड़ी देर बाद जब बालक घर के बाहर नहीं दिखाई दिया तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे, पर बालक कहीं दिखाई नहीं दिया। परिवार के लोग गड्ढे की ओर गए तो देखा बालक वहां पड़ा था। उसे गड्ढे से निकालकर उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार के साथ ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed