फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mrityunjay from Mirzapur won a bronze medal in the national taekwondo.

Mirzapur News: मिर्जापुर के मृत्युजंय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक

Sun, 30 Nov 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mrityunjay from Mirzapur won a bronze medal in the national taekwondo.
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक मेडल के साथ मृत्युंजय।- सोशल मिडिया
अदालहाट। मिर्जापुर के मृत्युजंय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में शनिवार को लगातार दूसरे साल कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश व जिले का परचम लहराकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा कौशल का परिचय दिया है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में खेलो इंडिया इंदौर स्टेडियम में 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चल रहे 69 वें राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वांडो गेम्स में अंडर-17 बालक वर्ग में शनिवार को हरियाणा के साथ हुए रोमांचक सेमी फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करते हुए मिर्जापुर के मृत्युंजय अंतिम दौर में डिफेंस करने से चूक गए। जिससे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप ने जो नियमित तकनीकी प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती से डिफेंस व किक का प्रशिक्षण देकर जिस प्रकार तराशा है आज वहीं मृत्युजंय के सफलता का मूल आधार बना। जिले के विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल के 11वीं के छात्र मृत्युजंय जो सदर ब्लॉक के ओझला पुल निवासी शंभू सोनकर के पुत्र है। उनके पिता को जैसे ही बेटे के सफलता की जानकारी हुई वह खुशियों से उछल पड़े। पिता भी ताइक्वांडो के एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे। जिसका असर उनके बेटे पर भी देखने को मिला है। विद्यालय के छात्र की कामयाबी पर गुरुजी से लेकर विद्यार्थी भी काफी गदगद हैं। इस कामयाबी पर उदयभान (संयुक्त शिक्षा निदेशक) विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, माया राम (जिला विद्यालय निरीक्षक), मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह, जनपदीय सचिव सतीश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य जगरनाथ राम ने बधाई दी है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी जीता था कांस्य

मृत्युज्य ने पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता अर्जित की थी।इस वर्ष भी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए कांस्य पदक जीतकर एक मिशाल पेश की है।
विज्ञापन


अनुशासन ने दिलाई सफलता

मृत्युजंय ने बताया कि यह उनके खेल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है और वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना मेरा सपना हैं।अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, शिक्षकों और माता-पिता को दिया।बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए समय निकालना और अनुशासित रहना सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

प्रदेश सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ 30 हजार रुपए व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। पिछली बार भी मृत्युजंय को राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने कांस्य पदक जीतने पर यह सम्मान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed