{"_id":"5eb43bcc8ebc3e904d588817","slug":"mp-wished-for-world-peace-mirzapur-news-vns5237567125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने की विश्व शांति की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने की विश्व शांति की कामना
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई दीं। इस पावन आवसर पर सांसद ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की और देश-दुनिया में शांति की कामना की। उन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की खात्मा के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना की।
सांसद ने एक दिन पूर्व ही कार्यकर्ताओं से अपील की थीं कि लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर ही बुद्ध पूर्णिमा मनाएं और तथागत के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें। सांसद के अलावा पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने भी प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए तथागत के बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की। श्री आशीष पटेल ने कहा कि आपकी समस्याओं का निवारण भगवान बुद्ध के संदेश में छिपा है। भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलिए, आपकी समस्याएं स्वत: दूर हो जाएंगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल आदि थे। उधर, जिले के भरूहना स्थित संसदीय कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गई एवं उनके संदेश को जीवन में आत्मसात करने का प्रण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद पटेल, नगर अध्यक्ष ज्ञानचंद कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष श्यामधर दुबे, सीखड़ जोन अध्यक्ष रामसहाय सहित कई लोग उपस्थित थें।