फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother who jumped into Ganga with innocent girl died during treatment

Mirzapur News: मासूम बच्ची के साथ गंगा में कूदी मां की उपचार के दौरान मौत

Sun, 19 May 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Mother who jumped into Ganga with innocent girl died during treatment
कछवां। थाना क्षेत्र में बरैनी-भटौली पक्का पुल से एक मां अपने दो वर्षीय मासूम पुत्री के साथ बृहस्पतिवार रात नौ बजे गंगा में कूद गई। बरैनी गांव के कुछ मछुआरों ने मौके पर जाकर दोनों को बचा लिया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मण्डलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

कछवां नगर पंचायत के पांडेयपुर वार्ड निवासनी मधु पत्नी प्रदीप (26) अपने पति से नाराज होकर रात नौ बजे अपने दो वर्षीय पुत्री को लेकर बरैनी भटौली पुल पर पहुंची। बच्ची को गोद में लेकर गंगा में कूद गई। जहां कूदी वहां पानी कम था। उसकी चीख सुनकर पुल के नीचे मछली मार रहें मछुआरे मौके पर पहुंचे। मछुआरो ने डूब रही महिला और उसके दो वर्षीय बच्ची को बचाया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मां व पुत्री को मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। मृतका को एक पुत्र लक्की और दो पुत्री सोना और चांनी है। मृतका के भाई प्रमोद का आरोप है कि बहन मधु आए दिन शिकायत करती थी कि उसका पति अक्सर रात को शराब पीकर आता है और मारपीट करता है। कई बार जाकर समझाने का प्रयास भी किया, पर वह नहीं माना। शुक्रवार को भी साढ़े सात बजे बहन ने रोकर बताया कि उसके साथ मारपीट किया गया है। इसके बाद उसने पुल से गंगा में छलांग लगा दिया। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि एक महिला बरैनी भटौली पुल से अपने एक दो वर्षीय बच्ची के साथ गंगा में कूद गई थी। जिसे बरैनी गांव के कुछ मछुआरों द्वारा बचा लिया गया। महिला और बच्ची को कछवा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां मां की इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed