{"_id":"6581e2e92cc1fee6d20e3d0e","slug":"mother-was-washing-clothes-one-and-a-half-year-old-child-died-after-falling-into-the-water-tank-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-9988-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत: खेलते समय पानी की टंकी में गिरा बच्चा, चारपाई पर सुलाकर कपड़ा धोने गई थी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत: खेलते समय पानी की टंकी में गिरा बच्चा, चारपाई पर सुलाकर कपड़ा धोने गई थी मां
Wed, 20 Dec 2023 02:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:22 PM IST
सार
घटना लालगंज थाना क्षेत्र के नए गांव में हुई। बेटे की मौत से मां का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी गम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लालगंज थाना क्षेत्र के नए गांव में मां बच्चे को चारपाई पर सुलाकर कपड़ा धोने चली गई। उसी बीच डेढ़ साल का बालक चारपाई से उठकर खेलने लगा। खेलते-खेलते बालक पानी की टंकी में गिर गया। चारपाई पर न पाकर मां व परिजनाें ने खोजबीन की तो बालक पानी की टंकी में डूबा मिला। उसे बाहर निकालकर परिजन डाॅक्टर के पास ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
लहंगपुर ग्राम सभा के नए गांव मौजा निवासी मुंदर का डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक अपनी मां के साथ घर के पीछे बने पानी की टंकी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते बालक को नींद आ गई। इसके बाद मां उसे चारपाई पर सुलाकर वहीं कपड़ा धोने लगी। इसी बीच मां घर के अंदर गई। इधर, बालक चारपाई से नीचे आकर खेलने लगा। खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिर गया। घर से निकलकर मां ने बच्चे को चारपाई पर न पाकर शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
लाडले की मौत से मां का रो- रोकर बुरा हाल
काफी देर तक खोजबीन के बाद चचेरे भाई ने पानी की टंकी में उतरकर बालक को खोज निकाला। देर तक पानी में डूबे रहने के कारण बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालक के पिता मुंदर दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान सीमा पाल ने बताया कि पानी की टंकी में गिरने से बालक की मौत हाे गई।
विज्ञापन