{"_id":"67fd5e3a03643fe911066f55","slug":"mother-vindhyavasini-was-worshipped-at-midnight-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-132310-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आधी रात में मां विंध्यवासिनी का निकारी पूजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आधी रात में मां विंध्यवासिनी का निकारी पूजन किया गया
विज्ञापन
विंध्याचल। वैशाख प्रतिपदा को घटाभिषेक के बाद मध्य रात्रि में मां विंध्यवासिनी का निकारी पूजन किया गया। साथ ही स्थानीय भक्तों और तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विंध्य क्षेत्र की परिक्रमा की।
श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक ने मां विंध्यवासिनी का पूजन करने के बाद चौक परिसर में मां के प्रतीकात्मक स्वरूप का पूजन किया। पूजन में प्रयोग होने वाले सामग्री का संकल्प किया गया। गर्भगृह का कपाट बंद होने के बाद विंध्याचल के सैकड़ों भक्तों ने पूरे विंध्य क्षेत्र की परिक्रमा किया।
इस दौरान जगह-जगह स्थापित देवी-देवताओं की पूजा कर दक्षिण दिशा में पहाड़ी पर निकारी पूजन कर पूर्णाहुति की गई।
मान्यता है कि इस पूजन के बाद विंध्य क्षेत्र में व्याप्त नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।