फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother Vindhyavasini appeared in the form of Chandraghanta

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी ने चंद्रघंटा के स्वरूप में दिए दर्शन

Wed, 02 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mother Vindhyavasini appeared in the form of Chandraghanta
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। भोर में शृंगार पूजन और आरती के बाद पट खुलते ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। माता की एक झलक पाने के लिए गलियों में लंबी कतारें लगी रहीं। देर रात तक दो लाभ भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

नवरात्र मेले के तीसरे दिन मंगलवार को देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से देवी धाम में मत्था टेका। इसके पूर्व देवी भक्तों ने विंध्याचल के विभिन्न गंगा घाटों को जाकर स्नान ध्यान किया। उसके बाद माता का प्रसाद लिए लंबी कतारों में खड़े हो गए। मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भ गृह में जाकर विधिवत दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मां विंध्यवासिनी से कामना की। हवन कुंड की परिक्रमा करने के लिए जहां भक्तों का तांता लगा रहा वहीं दूसरी ओर मंदिर के गुंबद का परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया हालांकि दोपहर में भीड़ कम दिखी लेकिन शाम होते ही एक बार फिर से भक्तों का हुजूम मंदिर की ओर उमड़ पड़ा। हर कोई भक्ति रस में सराबोर नजर आ रहा था। माता का दर्शन पूजन करने के उपरांत भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा करने के साथ ही महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के दरबार पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मां विंध्यवासिनी मंदिर की तरह-तरह के पुष्पों से भव्य सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि रात तक करीब दो लाख भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed