{"_id":"68bde4ebb5ac698e620f9482","slug":"mother-swinging-on-the-moon-the-wind-is-swinging-her-feet-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-139662-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मइया झूलै चनन झुलनवा, पवनवा चरव डोलावै ना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मइया झूलै चनन झुलनवा, पवनवा चरव डोलावै ना...
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो, कजली मल्हार उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती लोकगायिका उषा गुप्ता, स्रोत सोश
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब आडिटोरियम में लोक संस्कृति संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में शनिवार की देर रात कजली मल्हार उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका उषा गुप्ता द्वारा भगवान शिव की स्तुति से की गई। कजली मइया ढूलै चनन झुलनवा, पवनवा चरव डोलावै ना... को लोगों ने खूब पसंद किया। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के झूला धीरे से झुलावा गिरधारी... पर लोग खूब झूमे। छात्राओं के कजली समूह गीत को काफी सराहा गया। छात्रा अनुस्का, सिद्धिका व वैभवी ने कजली गीत पर समूह नृत्य कर लोग का मन मोह लिया। शिवलाल गुप्ता, बद्री कवि, रमापति पाल, अमरनाथ शुक्ला, पन्नालाल यादव, विद्या सागर प्रेमी, रणधीर सिंह पटेल, उजाला प्रसाद यादव, राम ललित यादव, जटाशंकर शर्मा का चैलर, राम लखन, रागिनी चंद्रा, शैला श्रीवास्तव, रेखा गौड़ ने कजली की प्रस्तुति दी तो वहीं इंद्रजीत शुक्ला द्वारा संस्कृत में कजली सुनाया। वरिष्ठ साहित्यकार बृजदेव पांडेय सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने भी कजली की प्रस्तुति दी। संचालन राजेंद्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुंदर केशरी व डीएम पवन कुमार गंगवार रहे। शुभारंभ डीएम व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ब्रह्मकुमारी की निदेशक बिंदू दीदी व संस्था की निदेशक उषा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
श्रोताओं के बीच बैठकर डीएम ने सुनी कजली
मिर्जापुर। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका के साथ मंच पर बैठे थे, परंतु जब कजली गायन प्रारंभ हुआ तो जिलाधिकारी उठकर श्रोताओं के बीच पीछे बैठकर कजली सुने। विधायक नगर ने भी मंच से उतर कर नीचे लोगों के बीच बैठक कर कजरी सुना। आयोजक मंडल को भी केंद्र की निदेशक उषा गुप्ता ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आभार व धन्यवाद दिया।