फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother-son returned from Mumbai found Corona positive

मुंबई से लौटे मां-पुत्र मिले कोरोना पाजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mother-son returned from Mumbai found Corona positive
मिर्जापुर। जिले में बीते दिनों राहत के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन दो नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव निवासी मां-बेटे लाकडाउन के दौरान मुंबई से लौटे हैं। रविवार को भी विदापुर गांव में एक संक्रमित मिला था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। अब तक 24 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 15 हैं। इसमें 14 का मिर्जापुर के आईसोलेशन और एक का लखनऊ में उपचार चल रहा है। सोमवार को 120 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें सिटी ब्लाक के अक्सौली और पड़री थाना क्षेत्र के सिकरी गांव, सैंफोर्ड से संक्रमितों, परसिया में क्वारंटीन किए और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा न होने से लोग राहत की सांस ले रहे थे कि बीते दो दिनों से एक बार फिर जिले का कोरोना मीटर चालू हो गया है। रविवार को दो नए मामले मिलने के बाद सोमवार केे भी दो नए मरीज मिले। रविवार को चुनार के पिरल्लीपुर निवासी युवक पाजिटिव मिला, जो लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती है। दूसरा सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव में मिला था। जो पुणे से लौटा था। सोमवार को 43 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो पाजिटिव और 41 रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि दो पाजिटिव रिपोर्ट सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव में ही मिला है। 35 वर्षीय मां और उसका 12 वर्षीय पुत्र कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। दोनों 16 मई को मुंबई से लौटे थे। पड़री में थर्मल स्क्रिनिंग के बाद वे घर आकर होम क्वारंटीन थे। दो जून को गांव में सैंपलिंग की गई थी। इसमें दोनों मां-पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग दोनों को सेम्फोर्ड के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके परिजनों की जांच की। उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इस समय जिले के आईसोलेशन वार्ड में 71 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इसमें 14 मिर्जापुर, 47 भदोही और 10 सोनभद्र के है।
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच की छुट्टी
मिर्जापुर। जिले से भेजे गए सैंपल में सोमवार को 43 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो पाजिटिव और 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 41 निगेटिव रिपोर्ट में पांच संक्रमित भी है। जिनका दूसरा सैंपल निगेटिव आया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को उनको सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। इसमें चार भदोही और एक सोनभद्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाजिटिव-72
मिर्जापुर-15 (एक लखनऊ में), भदोही- 47 और सोनभद्र -10
मिर्जापुर- कुल केस-39- स्वस्थ्य हुए-24, एक्टिव केस-15, कुल मौत-0, नए रोगी-दो, हाट स्पाट-चार
.................
क्वारंटीन - 25- परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed