फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother refused to give money to refill the gas cylinder

Mirzapur News: मां ने सिलिंडर भराने के लिए नहीं दिए रुपये, जहर खाकर दी जान

Sun, 05 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mother refused to give money to refill the gas cylinder
राजगढ़। क्षेत्र के चिखुरिया गांव में शनिवार सुबह मां से गैस सिलिंडर भरवाने का पैसा न मिलने पर प्रीतम (14) ने जहर खाकर जान दे दी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। थाना क्षेत्र के चिखुरिया गांव निवासी प्रीतम (14) गांव में ही नहर के पास स्थित शराब की दुकान के पास अंडे और मछली का चखना बनाकर बेचता था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दुकान पर लगे सिलिंडर में गैस समाप्त हो गई। सिलिंडर भरवाने के लिए प्रीतम ने अपनी मां से रुपये मांग रहा था। मां के पास रुपये नहीं थे। वह सिलिंडर भरवाने के लिए रुपये नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज होकर शनिवार सुबह प्रीतम ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद किशन की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी दस्त होने लगी। जानकारी होने पर परिजन किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए पर हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत और अधिक बिगड़ गई।

जिस पर परिजन किशोर को लेकर शनिवार की सुबह सीएचसी राजगढ़ पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच कर प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर वापस घर चले गए। सीएचसी प्रभारी राजगढ़ डॉ. संतलाल ने बताया कि महिला पुत्र को लेकर आई थी।
बताया कि सिलिंडर भरवाने के लिए रुपये मांगे। पैसा न होने के कारण नहीं दे सकी। तो प्रीतम ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed