{"_id":"67cc93e2f443bf45370637f5","slug":"mother-in-law-daughter-in-law-and-grandson-injured-when-the-balcony-of-the-house-collapsed-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130718-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मकान का बारजा गिरने से सास-बहू और पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मकान का बारजा गिरने से सास-बहू और पौत्र घायल
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव में शनिवार को शाम एक घर का बारजा गिरने से सास-बहू और पौत्र घायल हो गए। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
नेवढि़या गांव में फुलवा (60) अपने पौत्र की पत्नी किरन (23) और पौत्र धीरज के बेटे पिट्टू (4) के साथ शनिवार की शाम को चार बजे मकान के बाहर बैठी थी। अचानक बारजा का गर्डर डेढ़ा हो गया और बारजे की पटिया नीचे गिर गई। हादसे में नीचे बैठे तीनों घायल हो गए।
परिजन घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विजयपुर सर्रोई पहुंचे, जहां से डाॅ. महेंद्र चौधरी ने फुलवा और किरन को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। पिट्टू का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। मौके पर लेखपाल शंभू नाथ यादव ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान कपिंजल बिंद ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।