फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother died due to drowning with her six-month-old son

छह माह के पुत्र के साथ मां की डूबने से मौत

Sat, 01 May 2021 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Mother died due to drowning with her six-month-old son
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में शनिवार की सुबह एक दुधमुहे बच्चे और उसकी मां का शव बरामद किया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को तालाब से निकालकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम कर दिया। बच्चे और उसकी मां की मौत से मायके और ससुराल दोनों जगह कोहराम मचा है। करौंदा गांव निवासी 22 वर्षीय युवती का विवाह दो वर्ष पहले इमिलिया चौरासी गांव में हुआ था। उसे छह माह की पुत्री थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके करौंदा गई थी। जो ससुराल से तीन किमी दूरी पर है। शनिवार की भोर में विवाहिता अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ मायके से निकली थी। सुबह होने पर जब विवाहिता घर पर नहीं दिखी तो परिवार वाले उसकी खोजबीन करने लगे। आस-पास खोजबीन कर पूछताछ किया, पर पता नहीं चल सका। घर से कुछ दूर स्थित तालाब में एक बच्चे का शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव देकर अन्य लोगों को जानकारी दिया। जिसके बाद खोजबीन कर रहे परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनों ने तालाब में उतरकर बच्चे को बाहर निकालकर खोजबीन किया तो तालाब में बच्चे के बाद उसकी मां का भी शव बरामद हुआ। दोनों का शव बरामद होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके और ससुराल वालों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। इस सबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके पर ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed