{"_id":"658188a9013b37e56b0b9575","slug":"mother-and-daughter-died-and-son-injured-in-road-accident-of-bike-and-truck-in-mirzapur-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक की चपेट में आई बाइक, मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक की चपेट में आई बाइक, मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत
Wed, 20 Dec 2023 09:52 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Dec 2023 09:52 AM IST
सार
हादसा मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव के पास हुआ। हादसे में मां- बेटी की मौके पर ही मौतहो गई, जबकि बेटे की भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार बुजुर्ग मां, विवाहित बेटी और बेटे की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत के घुनिया गांव निवासी रामदुलार उर्फ नसूड़ी (50) के घर कुछ दिन पहले उनकी बहन अनीता (35) निवासी बढ़ौना बहुआर थाना राबर्ट्सगंज कोतवाली जनपद सोनभद्र आई थीं। मां सोभागी (70) की तबीयत खराब थी। मां सोभागी भी अनीता को ससुराल छोड़ने के लिए बेटे के साथ चल दीं। पुत्र रामदुलार ने बहन अनीता को बुजुर्ग और बीमार सोभागी को बाइक पर पकड़े रहने की जिम्मेदारी सौंपी। मां और बहन को लेकर रामदुलार ससुराल चल दिए।
विज्ञापन
रास्ते में राजगढ़-चुनार मुख्य मार्ग पर स्थित इंदिरानगर गांव के पास जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले चक्के से टकरा गई। इस हादसे में बाइक से गिरकर मां सोभागी और बहन अनीता पहिए के नीचे आ गई। हादसे में मां और व बहन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक रामदुलार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने घायल रामदुलार को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में उपचार के दौरान रामदुलार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। सीओ मड़िहान अनिल पांडेय ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार मां-पुत्री की मौके पर मौत हो गई। सीएचसी ले जाने पर घायल पुत्र की भी मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
दिसंबर माह में भी हादसे में हर दिन जा रही एक जान
नवंबर में यातायात माह और दिसंबर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, पर हादसे में कमी नहीं आ रही है। नवंबर में 31 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई तो दिसंबर में अब तक 21 लोगों ने जान गंवाया। नवंबर के बाद दिसंबर में भी हर दिन एक की जान सड़क हादसे में जा रही है। बुधवार को दिसंबर माह का सबसे बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें मां-पुत्र और पुत्री की सड़क हादसे में जान चली गई। दिसंबर माह में सबसे अधिक सड़क हादसे में जान चुनार थाना क्षेत्र में गई है।
चुनार में आठ की मौत हो गई। कछवां , अहरौरा और अदलहाट में दो-दो लोगों ने जान गंवाई। मड़िहान, विंध्याचल, ड्रमंडगंज, संतनगर, कटरा, चील्ह और राजगढ़ में एक-एक ने जान गंवाई। सड़क हादसे में डाक्टर से लेकर छात्रा तक को जान गंवानी पड़ी। दिसंबर में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। इसके बाद भी हादसों में कमी नहीं आ रह है।इसके पहले नवंबर में यातायात माह में 31 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई थी। इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर माह तक 237 लोगों ने हादसे में जान गवाई है। इसमें सबसे अधिक मौत अदलहाट, लालगंज और चुनार क्षेत्र में हुआ है।