{"_id":"585040b84f1c1bdd5d649fab","slug":"most-of-the-banks-and-atm-didnt-work-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे बैंक, एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे बैंक, एटीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये निकालने के लिए लगी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 34 वें दिन मंगलवार को तीन दिन बाद खुले बैंकाें में लेन-देन करने के लिए ग्राहकाें का तांता लगा रहा। नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों के बैंकाें में सुबह से ही खाताधारक एकत्रित होने लगे थे। कुछ बैंकों को छोड़ कर अधिकांश बैंक अपने उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जिससे घंटों कतार में खड़े रहने वाले खाताधारकाें को रुपये का भुगतान नहीं हो पाया। कमोबेश यही हाल अधिकांश एटीएम के भी रहे, जहां से ग्राहकों को रुपये नहीं मिले।
तीन दिन के बाद नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलाें के बैंकों के खुलने पर बैंकाें में ग्राहक उमड़ पड़े। कुछ बैंकाें में तो खाताधारकाें का रेला लगा रहा, वहीं कुछ बैंकाें पर अन्य दिनाें की अपेक्षा ग्राहक कम ही नजर आए, लेकिन उनको पर्याप्त रुपयाें का भुगतान नहीं हो पाया। नगर के डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर रुपये के भुगतान के लिए दो काउंटर थे, जबकि पुराने नोट जमा करने के एक काउंटर दिखा, जहां गिने-चुने लोग पुराने नोटों को जमा करने में मशगूल दिखाई दिए।
कैश काउंटर पर अधिकांश खाताधारकों को चेक के माध्यम से 24 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा था, जबकि कई अन्य बैंकों में खाताधारकाें को पर्याप्त रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में बैंक अधिकारियाें ने बताया कि बैंक में कैश कम आने के कारण खाताधारकाें को पर्याप्त भुगतान नहीं हो पा रहा है। नगर के डंकीनगंज सहित चौबेटोला, रतनगंज, बेलतर रोड, रमईपट्टी, तेलियागंज, बाजीराव कटरा, धुंधी कटरा, स्वामी दयानंद मार्ग, बरियाघाट सहित कई अन्य इलाकों में स्थित विभिन्न बैंकों में रुपया निकालने व जमा करने के लिए खाताधारकाें का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को भी नगर के अधिकांश एटीएम ने जवाब दे दिया, जिससे ग्राहकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं जिस एटीएम से रुपये निकल रहे थे, वहां ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। कहीं-कहीं तो ग्राहकाें व बैंककर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, वहीं कहीं-कहीं पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो पाया।