फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than two thousand potholes on two km road of Ramaipatti-Kanauraghat road

Mirzapur News: रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग की दो किमी सड़क पर दो हजार से ज्यादा गड्ढे

Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
More than two thousand potholes on two km road of Ramaipatti-Kanauraghat road
मिर्जापुर। ग्रामीण क्षेत्रों को नगर से जोड़ने वाली सड़कें ध्वस्त होने से लोग परेशान हैं। गिट्टियां उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे है। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग की दो किमी सड़क पर दो हजार से ज्यादा गड्ढे हैंं। कई अन्य सड़कों की भी यही दशा है।
विज्ञापन

जिले में जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में सड़कों की दशा खराब है। ऊबड़-खाबड़ सड़काें पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मझवां विधानसभा में जिला मुख्यालय से जुड़े रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग की दशा भी खराब है। अर्जुनपुर से पक्कापोखरा स्थित नगर सीमा तक दो किलोमीटर पर दो हजार से अधिक गड्ढ़े हैं। पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे सवारियों से भरे ई-रिक्शा पलट जाते हैं। दो पहिया वाहन सवार भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पटेहरा-कलवारी संपर्क मार्ग की छानबे विधायक रिंकी कोल के घर तक करीब एक किलोमीटर की सड़क गड्डे में तब्दील हो गई है। लगभग पांच वर्ष पहले सड़क का मरम्मत कार्य कराया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली पथरहां टेढ़ा संपर्क मार्ग की सड़क चलने लायक नहीं है। डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर 2005 में गिट्टियां बिछाई गई थीं। इसके बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लालगंज : बामी धसड़ा गांव से रीवा राजमार्ग मार्ग से जुड़ने वाली सड़क गड्ढे में बदल गई है। इसी प्रकार लालगंज बाजार से कोल बस्ती तक सड़क उखड़ चुकी है। मवई तेंदुखार से बधैता, लहंगपुर से रेही तक की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
------
रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग की सड़क की का मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जहां भी पाइप लाइन डाला गया है, वहां गिट्टियां बिछा दी गई हैं और सुबह-शाम पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। जल्द ही पिचिंग कराई जाएगी। - मो. अयाज, परियोजना प्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed