फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than seven thousand sisters did free travel in buses in one day

Mirzapur News: एक दिन में सात हजार से अधिक बहनों ने किया बसों में मुफ्त सफर

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
More than seven thousand sisters did free travel in buses in one day
मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की बसों से नि:शुल्क यात्रा की घोषणा के बावजूद बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की संख्या बुधवार की अपेक्षा कम रही। पहले दिन बुधवार को मिर्जापुर रोडवेज डिपो की बसों से सात हजार से अधिक बहनों ने सफर किया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोपहर तक करीब तीन हजार बहनों ने सफर किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की लिए सरकार की तरफ से 30 व 31 अगस्त को नि:शुल्क यात्रा की घोषणा की गई है। बीते 29 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से नि:शुल्क यात्रा शुरू हुई। इस बीच 29 अगस्त की रात से 30 अगस्त की रात तक सात हजार से अधिक बहनों ने मिर्जापुर रोडवेज की बसों से नि:शुल्क सफर किया। पहले दिन महिलाओं के साथ काफी संख्या में पुरुषों ने भी सफर किया। इस कारण रोडवेज बस स्टैंड परिसर पर बुधवार को यात्रियों की संख्या अधिक रही। सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को रोडवेज परिसर में यात्रियों की संख्या कम रही। बस आने पर तुरंत फुल हो जा रही थी, परंतु यात्रियों की संख्या अधिक नहीं रही। दोपहर के समय तो एक-दो बसें ही नजर आ रही थीं। एआरएम रोडवेज एसके सेठ ने बताया कि पहले दिन बुधवार को सात हजार से अधिक बहनों ने नि:शुल्क यात्रा की। दूसरे दिन दोपहर तक तीन हजार से अधिक बहनों ने यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed