फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than four lakh people visited Maa Sheetla

Mirzapur News: चार लाख से ज्यादा लोगों ने किए मां शीतला के दर्शन

Tue, 10 Dec 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
More than four lakh people visited Maa Sheetla
हलिया। गड़बड़ा धाम में आयोजित शहरहवा मेला में सोमवार को देर शाम तक चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने शहरहवा मेले का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए रविवार से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को सेवटी नदी में स्नान के बाद श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए कतारबद्ध होते रहे। भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही मां शीतला के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो गया। आस्था धाम में महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाकर हलुआ और पूरी तैयार कर माता को भोग लगाया। मां शीतला के दर्शन से पहले काफी संख्या में श्रद्धालु माता दरबार में छोटे बच्चों का मुंडन कराने में जुटे रहे। मेले में आए श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से अस्थायी रैन बसेरे के अलावा अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है। मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए स्थानीय के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली तथा आसपास के प्रयागराज, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी आदि जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां शीतला के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में भ्रमण कर गृहस्थी के सामान की खरीदारी की। मंदिर के पुजारी मंगलधारी मिश्रा ने बताया कि देर शाम तक चार लाख से ज्यादा लोगों ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed