फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 200 of the 300 saplings planted along the banks of the Ganges are missing.

Mirzapur News: गंगा किनारे लगाए गए 300 में से 200 से ज्यादा पाैधे गायब

Sat, 10 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
More than 200 of the 300 saplings planted along the banks of the Ganges are missing.
मह​र्षि दयानंद इंटर कालेज के पीछे पौधरोपण का हाल।-संवाद। - फोटो : udhampur news
मिर्जापुर। वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है, लेकिन पौधों की देखरेख और सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

नगर की रैदानी कॉलोनी स्थित महर्षि इंटर कॉलेज के पीछे गंगा तट पर जुलाई में लगाए गए 300 पौधों में से करीब डेढ़ माह बाद मौके पर 100 पौधे भी नजर नहीं आ रहे हैं। इससे पौधों की सुरक्षा और देखरेख को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य लोगों ने यहां पौधरोपण किया था। पौधों की सुरक्षा के लिए कुछ स्थानों पर लोहे की जाली वाले ट्री गार्ड भी लगाए गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नियमित देखरेख और सुरक्षा के अभाव में कई पौधे सूख गए या पशुओं ने उन्हें खा लिया।
विज्ञापन

कुछ स्थानों से ट्री गार्ड भी गायब हैं। हालांकि, शेष पौधों और ट्री गार्ड की स्थिति के संबंध में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed