फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 1400 street lights broken in 38 wards of the city

Mirzapur News: नगर के 38 वार्डों में 1400 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब

Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
More than 1400 street lights broken in 38 wards of the city
मिर्जापुर। नगर के 38 वार्डों में लगीं 9121 स्ट्रीट लाइट में से 1400 से ज्यादा खराब हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में खस्ताहाल सड़कों से आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभासदों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इनकी मरम्मत नहीं करा रहा।
विज्ञापन

नगर के रमईपट्टी वार्ड की घूरन की गली, विंध्यपुरी कालोनी व देहात कोतवाली रोड की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसमें एक दो गली कई जगह तो ब्रांड को लेकर समस्या आ रही है। कहा जा रहा है कि यह एलईडी फलां कंपनी की है, उसे नहीं बदलेंगे। वार्ड की सभासद रानी ने कहा कि प्रकाश प्रभारी व इसके लिए निर्धारित एजेंसी से भी लाइटों को बदलने को कहा गया लेकिन अभी तक कार्य नहीं हो सका। रोज आजकल आजकल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार संकटमोचन वार्ड में पंखेवाली गली की लाइट खराब है। पदारथ लाल की गली के साथ ही मुख्य मार्ग की भी कई लाइट बंद हैं। इसी प्रकार पुरानी दशमी, चंद्रदीपा वार्ड, बसही, सबरी व अन्य कई जगहों पर कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। चंद्रदीपा वार्ड के सभासद विनोद यादव ने बताया कि वार्ड की यादव बस्ती, सोहता अड्डा, कृष्णानगर आदि जगहों की लाइटें बंद हैं। साथ ही जंगी रोड पर पेट्रोल पंप के पास से लगी कई तिरंगा लाइटें भी बंद हैं। नगर पालिका के प्रकाश प्रभारी जटाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed