फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 13 thousand cases settled

13 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
More than 13 thousand cases settled
सर्वोच्च न्यायालय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय विपिन चंद्र दीक्षित व जनपद न्यायाधीश शिव कुमार प्रथम के साथ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रुप से किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 13971 मामलों का निस्तारण कर 14 लाख 20 हजार 270 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को निस्तारण करने व वादकारियों को व्यापाक सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिया। जनपद न्यायाधीश शिव कुमार प्रथम ने नौ मामलों का निस्तारण कराया। प्रधान न्यायाधीश पारीवारिक न्यायालय दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने छह प्री-लिटिगेशन वैवाहिक मामलों को 24 पारीवारिक मामलों में सुलह-समझौता कराते हुए निस्तारित किया। पीठासीन अधिकारी मोटन अधिकरण राम प्यारे ने 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के मामलों एंव 12 मिसलिनियेश मामलों का निस्तारण किया। एक करोड़ 59 लाख 99 हजार 864 रुपये प्रतिकर के रुप में मृतकों और घायलों के परिजनों को दिलाया। प्रथम जनपद न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव ने दो, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अनिल कुमार यादव ने पांच, अपर जिलाजज पाक्सो अच्छे लाल सरोज ने तीन, तृतीय जनपद न्यायाधीश जितेंद्र मिश्रा ने एक, विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने 18, षष्टम अपर जिला जज यज्ञेश चंद्र पांडेय ने एक, अपर जिलाजज वायु नंदन मिश्र ने दो, अपर जिलाजज लाल बाबू ने एक, सिविल जज रत्नम श्रीवास्तव ने 17, पूर्णकालिक सचिव अमित यादव ने 554 बैंक ऋण मामलों का निस्तारण किया। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार उपाध्याय ने 130, सिविल जज आकृति गौतम ने नौ दीवानी और तीन सक्सेशन वाद, ग्राम न्यायालय मजिस्ट्रेट सुमित पराशर ने 61 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव ने 145, अपर सिविल जज भावना भारतीय ने 173, अवन्तिका प्रभाकर 334, प्रिया सिंह ने 102, अमित यादव ने 93, आस्था मिश्रा ने 100, पूनम कुमारी ने 57, इंदु वर्मा ने 60 मुकदमों का निस्तारण किया। राजस्व वाद के नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार के न्यायालयों द्वारा 9508 वादों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद द्वारा 1230, बीएसएनएल के 13, मामलों का निस्तारण यिका गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री विशाल, रंजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed