फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More number of centers, less paddy purchase

Mirzapur News: केंद्रों की संख्या अधिक, धान खरीद कम

Sun, 12 Nov 2023 08:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
More number of centers, less paddy purchase
मिर्जापुर। जिले के धान खरीद केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू हो गई है, लेकिन केंद्रों पर खरीद की गति काफी कम है। इसके चलते धाम खरीद का आंकड़ा बहुत धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। इसमें भी खरीद एजेंसी पीसीयू व पीसीएफ की प्रगति काफी कम है, जबकि इन एजेंसियों के केंद्रों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

जिले में अब तक मात्र 296.72 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। जिले को 200000 मीट्रिक टन का धान खरीद का लक्ष्य मिला है। खाद्य विभाग की धान खरीद की गति सामान्य है। खाद्य विभाग की तरफ से 22 खरीद केंद्र खोले गए हैं, जबकि अन्य एजेंसियों के 69 खरीद केंद्र हैं। इनमें पीसीयू की तरफ से सबसे अधिक 23 केंद्र खोले गए हैं, जहां अभी तक सबसे कम खरीद 38.36 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। खरीद एजेंसी पीसीएफ के 22 केंद्र हैं, जहां अभी तक 51.88 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। यूपीएसएस के 20 केंद्रों पर ब तक 83.60 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जिले में खोले गए कुल 91 केंद्रों में से अभी तक सिर्फ 28 केंद्र ही क्रियाशील हैं। इसमें खाद्य विभाग के 23 में से 13, पीसीएफ के 22 में से पांच, पीसीयू के 23 में से चार, यूपीएसएस के 20 में से छह केंद्र क्रियाशील हैं। उधर, मंडी समिति के एक व भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों में से अभी तक कोई क्रियाशील नहीं है। खाद्य विभाग ने अब तक 122.88 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसी प्रकार पीसीएफ ने 51.88 मीट्रिक टन, पीसीयू ने 38.36 मीट्रिक टन, यूपीएसएस ने 83.60 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि धान की खरीद धीरे धीरे गति पकड़ रही है। उम्मीद है कि दीपावली के बाद धान की खरीद गति पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed