फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Monkeys blocked the road after being hit by a tempo, bit five people

Mirzapur News: टेंपो से धक्का लगने पर बंदरों ने सड़क जाम किया, पांच को काटा

Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Monkeys blocked the road after being hit by a tempo, bit five people
सक्तेशगढ़। भावा बाजार में सड़क पार करते समय बंदर को टेंपो से धक्का लग गया। बेहोश बंदर को देख सैकड़ों बंदर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर जमा हो गए। सड़क पर एकत्रित बंदरों को देखकर दोनाें तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान सड़क से गुजरते समय आक्रोशित बंदरों ने आने-जाने वाले राहगीरों को दौड़ाकर काटना शुरू कर दिया। बंदरों के हमले से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में सुनील कुमार 40, प्रखर पटेल 30, सौरभ हेगडे 22, राजकुमारी 40, दीनानाथ 55 को को बंदरों ने काट लिया। लोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर गंतव्य दिशा की ओर रवाना हुए। बंदरों को पकड़ने के लिए क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई बार मांग उठाई गई आज तक कोई इंतजाम न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में रेंजर गोवर्धन गिरी ने बताया की पिंजरे में बंद करके ही हटाया जा सकता है। लेकिन इस पर बहुत खर्च आता है। विभाग के पास इस तरह का कोई बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed