फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Monkey locked himself in the room in mirzapur

मिर्जापुर: बंदर ने खुद को कमरे में कर लिया बंद, चार घंटे बाद छड़ काटकर निकाला गया 

Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
सार

मिर्जापुर में शनिवार की सुबह एक कमरे में घुसे बंदर ने अंदर से कुंडी लगा ली। इससे लोग परेशान हो गए। इसने दरवाजा बंद होने के बाद कमरे का सारा सामान बिखेर दिया। खिड़की के पास कोई जाता तो वह हिंसक हो जा रहा था।

विज्ञापन
Monkey locked himself in the room in mirzapur
मिर्जापुर में बंदर ने खुद को कमरे में कर लिया बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के वासलीगंज स्थित शेरखां की गली में शनिवार की सुबह भोजन की तलाश में एक कमरे में घुसे बंदर ने अंदर से कुंडी लगा ली। दरवाजा बंद होने के बाद कमरे का सारा सामान बिखेर दिया। खिड़की के पास कोई जाता तो वह हिंसक हो जाता। इससे लोग परेशान हो गए। आखिरकार चार पांच घंटे बाद खिड़की का छड़ काटकर बंदर को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


शेरखां गली में सतीश गौड़ का मकान है। दूसरे तलपर एक कमरा है। बीच में सीढ़ी है। कमरे में सतीश का पुत्र दुर्गेश और उसकी पत्नी रहती है। दुर्गेश बर्तन बनाने का काम करता है। शनिवार की सुबह दुर्गेश काम पर चला गया। उसकी पत्नी भी काम करने के लिए घर से चली गई। सुबह सात बजे के करीब दो बंदर भोजन की तलाश में पहुंच गए। दरवाजा खुला पाकर एक बंदर घुस गया।
विज्ञापन


इस दौरान किसी तरह से दरवाजे की कुंडी लग गई। आठ बजे उसकी पत्नी काम कर घर लौटी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है।  खिड़की से झांक कर देखा तो बंदर अंदर दिखा। बंदर के अंदर बंद हो जाने और सामान नष्ट करने से परिजन परेशान हो गए। कोई भी खिड़की के पास जाता तो वह काटने के लिए दौड़ता। काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे खिड़की में लगे सरिया काट कर बंदर को बाहर निकाला गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed