{"_id":"663f470805b6b733a5060a90","slug":"money-was-not-received-for-filling-oil-in-bike-rally-bjp-workers-angry-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 'वाहन जुलूस के बाद नहीं दिए पेट्रोल के पैसे' BSP कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप; किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 'वाहन जुलूस के बाद नहीं दिए पेट्रोल के पैसे' BSP कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप; किया हंगामा
Sat, 11 May 2024 03:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 03:53 PM IST
सार
Mirzapur News: पेट्रोल के पैसे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद बड़े नेताओं से बातचीत की। वीडियो में कहा जा रहा है कि तीन हजार रुपये दे दिए गए हैं जिसमें से एक हजार रुपये कोई लेकर चला गया है। इस बात पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही हिसाब करने की बात कही।
विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर हंगामें के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करने के बाद कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ कार्यकर्ता भी थे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तेल भरने का पैसा मांगा। ना मिलने पर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी मनीष कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उनके नामांकन में काफी संख्या में वाहन जुलूस में आए थे। नामांकन के बाद सभी कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में भराए गए तेल का पैसा मांगा। पैसा ना मिलने पर कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।