फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Money as Advocate Day First President's Birth Anniversary

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनी प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

Thu, 03 Dec 2020 07:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Money as Advocate Day First President's Birth Anniversary
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को बार सभागार में प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाजज लालचंद गुप्ता द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधि व्यवसाय में 50 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र नाथ सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, जबगर सिंह को अंग वस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्व. रामजी सिंह स्मृति संस्थान ब्रहृमचारी कुंआ द्वारा भी जिले के तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्रेमकांत श्रीवास्तव को न्यायमूर्ति स्व. गंगेश्वर प्रसाद सम्मान पत्र, अधिवक्ता यशवंत सिंह को स्व. वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह सम्मान पत्र व अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह को स्व. रामजतन यादव सम्मान पत्र के साथ 11-11 हजार रुपये की धनराशि, छड़ी भेंट की गई। इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, पाक्सो एक्ट न्यायालय अच्छे लाल सरोज, संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सचिव सत्य प्रकाश गुप्त, धीरेंद्र कुमार सिंह, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, नारायणजी उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, गंगा प्रसाद यादव, अशोक सिंह, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामकृष्ण द्विवेदी, दिनेश सराफ, रणजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, सालिक राम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संचालन बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed