फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mohammad became Satyam in front of Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham, family remained imprisoned in the house

Mirzapur News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के सामने मोहम्मद बना सत्यम, घर में कैद रहा परिवार

Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Mohammad became Satyam in front of Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham, family remained imprisoned in the house
मिर्जापुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सनातन धर्म अपनाने वाले युवक के मोर्चाघर घोसियान बस्ती में मंगलवार को काफी गहमागहमी रही। सुबह मोहल्ले में विवाद की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस तैनात रही। युवक के परिजन घर में रहे। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र के लोग भी मौके छानबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर के मोर्चाघर निवासी मोहम्मद अकबर कंप्यूटर का काम करता है। वह काफी समय से लखनऊ में रह रहा था। माता-पिता का इकलौता पुत्र है। एक बहन भी है। मोहम्मद अकबर की शादी हो गई है। उससे एक संतान है। मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कथा कार्यक्रम में सनातन धर्म अपनाया लिया है। मो. अकबर ने बताया कि बाबा ने उसे सत्यम नाम दिया। अच्छा नाम मिला है। घर वालों से बात की है। किसी को कोई समस्या नहीं है। घर वाले भी जल्द ही सनातन धर्म अपना लेंगे। उसने बताया कि बागेश्वर धाम जाकर बाबा से प्रेरित होकर सनातन धर्म अपनाया है। कहा कि अन्य लोग भी सनातन के बारे में जानकारी आगे बढ़ाएं। उधर, मोर्चाघर घोसियान बस्ती स्थित उसके घर और मोहल्ले में गहमागहमी का माहौल है। परिवार वाले तो घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। चर्चा यह भी रही कि मोहम्मद अकबर भी घर पर आया है। मोहल्ले वालों ने बताया कि परिवार वाले रो रहे थे। मो. अकबर का इस तरह के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, यह चर्चा भी रही कि मंगलवार को मोहम्मद अकबर के परिवार का कोई सदस्य एक दुकान पर सामान लेेने गया था। वहां मोहल्ले के किसी ने मो. अकबर के सनातन धर्म अपनाने और जय श्रीराम का नारा लगाने के बारे में पूछ लिया तो विवाद हुआ। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस किसी प्रकार के विवाद से इंकार कर रही है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने बताया कि पुलिस मोर्चाघर मो. अकबर के घर की ओर गई थी, परंतु किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed