फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Modi becoming the country's development

मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास

Mon, 24 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला Updated Mon, 24 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Modi becoming the country's development
जल संसाधन मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में दो विधानसभा चुनाव और जीतेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं से देश की जनता लाभान्वित हो रही है। वह विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने के बाद प्रेस से मुखातिब थीं।
विज्ञापन


  केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं समझ रही हैं, प्रदेश में हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने  कहा कि समाज और परिवार लड़कियाें के प्रति अच्छा नजरिया रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन-प्रशासन कोई घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि अगर सपा अपने में सुधार कर ले तो शासन-प्रशासन में अपने आप सुधार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।

जनता ने सपा और बसपा दोनों को बारी-बारी से देखा है, मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है और विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

इसके पूर्व उमा भारती ने रविवार को सुबह दस बजे विंध्यधाम पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। तीर्थ पुरोहित पंडित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। उन्होंने श्री पंचमुखी महादेव जी को जलाभिषेक किया तथा हवन कुंड की परिक्रमा भी की।


इस दौरान काशी क्षेत्र के मंत्री मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा नेता राजेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, मणिशंकर मिश्र, उत्तर मौर्य, राकेश शुक्ल, रायचंद दूबे, अभय मिश्र, उमेश गुप्ता, जिला मंत्री प्रीतम केशरवानी, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजकुमार, संजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय त्रिपाठी, हिमांशु कसेरा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed