फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLC 99.66 percent votes cast in the election

एमएलसी चुनाव में 99.66 प्रतिशत वोट पड़े

Fri, 04 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 04 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
MLC 99.66 percent votes cast in the election

विज्ञापन
जिले में आईटीबीपी जवानों के संगीनों के साए में मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव में 99.66 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

कछवां में महिला सभासद द्वारा पीठासीन अधिकारी से नोकझोंक का मामला प्रकाश में आया।

इसके अलावा अन्य कहीं से भी चुनाव में अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। जिससे जिले के आलाधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक वीनएन विष्ट, डीआईजी, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन और एडीएम विजय बहादुर, एसडीएम सदर रत्नप्रिया सहित उच्चाधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार तथा नगर विधायक कैलाश चौरसिया ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एमएलसी चुनाव के लिए मिर्जापुर जिले में 983 पुरुष मतदाता और 789 महिला मतदाता सहित 1772 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोनभद्र जिले में 836 पुरुष मतदाता और 585 महिला मतदाता सहित 1421 मतदाता वोट देने पहुंचे। इस प्रकार एमएलसी चुनाव में 1819 पुरुष और 1374 महिला सहित 3193 मतदाता शामिल रहे। मिर्जापुर सोनभद्र स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन 2016 के लिए गुरुवार को मतदान सुबह आठ बजे से शुरु होकर शाम चार बजे तक हुआ। वहीं नगर पालिका परिषद अहरौरा, नगर पंचायत कछवां और पहाड़ी ब्लाक में निर्धारित समय से पहले ही मतदान समाप्त हो गया था।
नगर पालिका परिषद में स्टैटिक मजिस्ट्रेट सूरज कुमार यादव निगरानी में चुनाव हुआ। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 81 वोट थे, जिनमें से सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान नहीं किया। जिसके कारण नगर पालिका परिषद में 80 मत डाले गए। सुरक्षा व्यवस्था में लालडिग्गी प्रभारी नरेंद्र कुमार मय फोर्स तैनात रहे।
सिटी ब्लाक में स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरपी सिंह की निगरानी में एमएलसी चुनाव हुआ। सिटी ब्लाक में सभी 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम सदर रत्नप्रिया और सीओ नगर कुलभूषण ओझा ने निरीक्षण किया। छानबे संवाददाता के अनुसार विकास खंड छानबे में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजकुमार की निगरानी में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ।

इस बूथ पर सभी 188 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हलिया और ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड हलिया में ब्लाक परिसर में बने बूथ पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, एसडीएम दिवाकर सिंह की निगरानी में 146 में से 143 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हलिया ब्लाक में पूर्व ब्लाक प्रमुख अंजली सिंह के बीमार होने और दो बीडीसी के सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त होेने के कारण तीनों ने मतदान नहीं किया। इस दौरान सीओ अखिलेश राय, एसओ यादवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

चील्ह संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन परिसर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में हुआ। स्टैटिक मजिस्ट्रेट महेंद्र यादव के अनुसार सभी 92 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान बीडीओ भावना यादव, पीठासीन अधिकारी अतुलदत्त तिवारी, एसओ राजाराम, कानूनगो चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
राजगढ़ संवाददाता के अनुसार खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एमएलसी चुनाव स्टैटिक मजिस्ट्रेट नीरज अग्रवाल की निगरानी में हुआ। उनके अनुसार 167 में से सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीखड़ संवाददाता के अनुसार विकास खंड सीखड़ कार्यालय परिसर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट राधेश्याम तिवारी की निगरानी में चुनाव हुआ। सभी 76 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीखड़ में विधायक जगतंबा सिंह पटेल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान बीडीओ श्याम नारायण सिंह, एसओ आदि मौजूद रहे।
जमालपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड़ जमालपुर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय जमालपुर में मतदान स्टैटिक मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ।

जमालपुर में 201 में से 200 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि एक सदस्य के बीडीसी के सफाई कर्मी के नौकरी पेशा होने के कारण मतदान नहीं किया।

नगर पंचायत कछवां में स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट वागीश शुक्ला की निगरानी में 13 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार ब्लाक परिसर में बने केंद्र पर 98 में से 97 मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया।

स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र राम ने बताया कि एक मतदाता के विदेश जाने के कारण वह मतदान नहीं कर सका। लालगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में सभी 104 सदस्यों ने मतदान किया।

मतदान स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट केके पांडेय की निगरानी में हुआ। पड़री संवाददाता के अनुसार विकास खंड पहाड़ी के ब्लाक परिसर में स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट संजय की निगरानी में एमएलसी चुनाव हुआ। पहाड़ी में 96 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया।

अहरौरा संवाददाता के अनुसार स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट रतन कुमार शुक्ला की निगरानी में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मतदान के दौरान सभी 26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनार संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद चुनाव में स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट पुनीत टंडन की निगरानी में 26 में से सभी 26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं नरायनपुर ब्लाक परिसर में स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट शिव नारायण सिंह की निगरानी में एमएलसी चुनाव हुआ।


जिसमें सभी 184 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मड़िहान संवाददाता के अनुसार पटेहरा कला ब्लाक में स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरपी राना की निगरानी में एमएलसी चुनाव हुआ। पटेहरा कला में 100 में से 99 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं ग्राम प्रधान बहुती भोला ने मत नहीं डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed