{"_id":"5f35814b8ebc3e3d1f2a7613","slug":"mla-vijay-mishra-s-wife-missing-from-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से लापता हुईं विधायक विजय मिश्र की एमएलसी पत्नी, सुुरक्षाकर्मी ने मिर्जापुर पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से लापता हुईं विधायक विजय मिश्र की एमएलसी पत्नी, सुुरक्षाकर्मी ने मिर्जापुर पुलिस को दी सूचना
Thu, 13 Aug 2020 11:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के ज्ञानपुुर विधायक विजय मिश्र की एमएलसी पत्नी के प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके से लापता होने की सूचना उनके गनर ने मीरजापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप गया। जिले के आला अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
भदोही से विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्रा मीरजापुर-सोनभद्र से एमएलसी हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर यहां मीरजापुर से ही गनर दिया गया है। गुरुवार की देर शाम प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके से एमएलसी रामलली मिश्रा के गनर ईश्वर चंद ने मीरजापुर के आरआई को फोन कर एमएलसी के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरआई गोरखनाथ सिंह ने बताया कि जार्ज टाउन थाने के पास से उनके गनर ईश्वर चंद ने फोन किया और कहा कि विधायक की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र लापता हो गई हैं। अब उसे समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करे।
विज्ञापन
आरआइ गोरखनाथ सिंह ने गनर से कहा कि इसकी शिकायत वह जार्ज टाउन थाने में दर्ज करा दे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के पास भी पहुंचा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। साथ इसकी सूचना भदोही जिले के डीएम व एसपी को भी दी गई है।