{"_id":"66ca540ab1439cbc23091644","slug":"mixed-response-to-the-shutdown-in-protest-against-the-attack-on-hindus-in-bangladesh-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-121040-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में बंद का मिला-जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में बंद का मिला-जुला असर
विज्ञापन
मिर्जापुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले व उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को हिंदू रक्षा समिति समेत विभिन्न संगठनों की तरफ से किए गए मिर्जापुर बंद का मिला-जुला असर रहा। इस दौरान नगर में जगह-जगह जुलूस निकालकर विभिन्न संगठनों ने घंटाघर व जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
घंटाघर से निकला जुलूस धुंधी कटरा, बसनही बाजार, गुड़हट्टी चौराहा, तुलसी चौक, पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, वासलीगंज होते फिर घंटाघर पहुंच कर समाप्त हुआ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसक घटनाओं के विरोध में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में बूढ़ेनाथ मंदिर के महंथ योगानंद गिरी, विहिप के जिलाध्यक्ष माता सहाय,नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, सुचिश्मिता मौर्या, रामचंद्र शुक्ल, अमित श्रीनेत, गौरव ऊमर आदि शामिल रहे।
उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे हमलों के विरोध में मिर्जापुर बंद को समर्थन देते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार पांडेय, दिलीप सिंह गहरवार, मनीष सिंह, रामबाबू यादव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
चुनार में हिंदू धर्म रक्षा समिति की तरफ से शनिवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। किला ग्राउंड में बड़ी संख्या जुटे समिति व हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली ग्राउंड से नगर के भरपुर लाइन, काजीटोला, सराफा बाजार, चौक, मेन मार्केट, रस्तोगी तिराहा, यादव नगर होते हुए तहसील पहुंचा। जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन राजू गुप्ता ने तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले व अत्याचार पर रोक लगवाने की मांग की गई है। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक आलोक, नगर प्रचारक हर्षित, जिला कार्यवाह राम बालक, नगर संघ चालक गोविंद, नगर संपर्क प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह, विहिप के प्रांत सह मंत्री सत्यप्रकाश सिंह, जिला सह कार्यवाह अमित, नगर कार्यवाह विवेक आदि मौजूद रहे।