फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing student who went to school to take exam

Mirzapur News: परीक्षा देने स्कूल निकली छात्रा लापता

Tue, 16 Jan 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Missing student who went to school to take exam
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। तीन दिन तक खोजबीन करने के बाद छात्रा का पता न चलने पर पिता ने राजगढ़ पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा तीन दिन पहले परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई थी। वह स्कूल नहीं पहुंची और लापता हो गई। देर शाम घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने छात्रा की खोजबीन शुरू की। परिवार के सदस्य तीन दिन तक रिश्तेदारी, मित्रों, परिचितों के यहां छात्रा को खोजते रहे। पता नहीं चलने पर छात्रा के पिता ने सोमवार को राजगढ़ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद टीम बनाकर छात्रा की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed