Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing person remains untraced after 23 days; foul play suspected.

Mirzapur News: लापता का 23 दिन बाद भी पता नहीं, हत्या की आशंका

Tue, 03 Nov 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Missing person remains untraced after 23 days; foul play suspected.
लापता युवक के न मिलने पर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे परिजन। स्रोत- संवाद - फोटो : 1
मिर्जापुर। शास्त्री पुल पर 10 अक्तूबर की रात स्कूटी और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद गंगा में लापता हुए युवक का 23 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

लापता सोनू कुमार के पिता संतोष कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की है। उन्होंने बेटे की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए मामले में साजिश की जांच कराने की मांग की है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के रुखड़घाट निवासी संतोष कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात उनका पुत्र सोनू कुमार, देवेंद्र कुमार उर्फ बउआ के साथ स्कूटी से शास्त्री पुल पहुंचा था।
विज्ञापन

इसी दौरान बिहार नंबर की स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे देवेंद्र को गंभीर चोट आई। सोनू लापता हो गया। आशंका जताई गई कि वह गंगा नदी में गिर गया होगा। गंगा में बेटे की काफी तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पुलिस और एएसडीआरएफ की ओर से भी तलाश के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने खर्च पर खोजबीन कराने में असमर्थ हैं। संतोष कुमार ने घटना के समय शास्त्री पुल और चील्ह की ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है।

साथ ही घायल देवेंद्र को अस्पताल पहुंचाने वाले समीर और उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों से पूछताछ कर सोनू के बारे में जानकारी जुटाने की मांग की है। उन्होंने कुछ लोगों पर साजिश की आशंका जताते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस को निर्देश देने की गुहार लगाई है।
कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज से जांच कराई गई थी। कुछ पता नहीं चला। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed