फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing middle-aged dead body found in mustard field

लापता अधेड़ का सरसों के खेत में मिला शव

Sat, 05 Mar 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Missing middle-aged dead body found in mustard field
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पतरखुरा गांव से लापता अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह गांव के ही सरसों के खेत में मिला। शव पुराना होने केे करण दुर्गंध आ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पतरखुरा गांव निवासी खेलाड़ी को तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र हुन्नर (45) पांच दिनों से लापता था। दोनों छोटे भाई बाहर रहते हैं। लोगों ने खोजबीन की पर पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गंव के ही एक सरसों की खेत में कटाई करने गए मजदूरों ने शव देखकर सूचना दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। मृतक का शव अर्द्ध निवस्त्र मिला। शव काला पड़ गया था। उससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता खेलाड़ी ने बताया कि लापता होने पर खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चल सका था। पत्नी की मौत होने के बाद वह खोया खोया रहता था। दोनों बच्चों का पालनहार दादा-दादी ही करते है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जलाई। थानाध्यक्ष शैलेश पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed