{"_id":"611405918ebc3efcd917fc07","slug":"missing-girls-recovered-from-train-mirzapur-news-vns60558126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाराज होकर घर से निकलीं झारखंड की किशोरियां, मिर्जापुर में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से बरामद हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाराज होकर घर से निकलीं झारखंड की किशोरियां, मिर्जापुर में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से बरामद हुईं
Wed, 11 Aug 2021 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:40 PM IST
सार
झारखंड के लोहदगा जिले के सन्हा थाना प्रभारी ने चुनार जीआरपी को सूचना दी कि ट्रेन नंबर 02583 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में दो लड़कियां सवार हैं, जो घर से नाराज होकर जा रही हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में झारखंड के लोहरदगा जिले के एक गांव से नाराज होकर निकली दो किशोरियां झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से बरामद हुईं। चुनार जीआरपी ने पुलिस की सूचना पर दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। झारखंड पुलिस के आने पर उनको सौंपा गया।
विज्ञापन
झारखंड के लोहदगा जिले के सन्हा थाना प्रभारी ने चुनार जीआरपी को सूचना दी कि ट्रेन नंबर 02583 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में दो लड़कियां सवार हैं, जो घर से नाराज होकर जा रही हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने ट्रेन से दोनों लड़कियों को उतार कर थाना प्रभारी सन्हा को सूचना दी। थाना सन्ना झारखंड से आई पुलिस को दोनों लड़कियों सौंप कर झारखंड रवाना किया गया।
विज्ञापन