फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   misdeed on taking girl hostage case filed The accused was kept in the Kanshi Ram residential scheme complex

छात्रा को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म: आरोपी ने युवती को कांशीराम आवासीय योजना परिसर में किया था कैद

Sun, 04 Sep 2022 01:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Sep 2022 01:14 PM IST
सार

मिर्जापुर से एक लड़की 15 अगस्त से लापता थी। जिसे लड़की के गांव के एक युवक ने अगवा करके बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उसे सोनभद्र के कांशीराम आवासीय योजना परिसर में रखा था। 

विज्ञापन
misdeed on taking girl hostage case filed The accused was kept in the Kanshi Ram residential scheme complex
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मिर्जापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लापता किशोरी को युवक ने सोनभद्र के कांशीराम आवासीय योजना परिसर में बंधक बनाकर रखा था। वहां वह युवती के साथ दुष्कर्म करता था। सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को युवती को बरामद कर उसे जमालपुर पुलिस के सौंप दिया। जमालपुर पुलिस ने शनिवार को युवती का मेडिकल कराकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 15 अगस्त को कॉलेज से अपने घर आ रही थी। रास्ते में उसके गांव का रहने वाला एक युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर वाराणसी ले गया। कुछ दिन वाराणसी रखने के बाद सोनभद्र के ओबरा ले जाकर एक मकान में दो दिन रखा। इस दौरान छात्रा गिड़गिड़ाती रही लेकिन युवक जान से मारने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस ने कांशीराम आवासीय योजना परिसर से युवती को मुक्त कराकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सोनभद्र पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को जमालपुर पुलिस को सौंप दिया। जमालपुर पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता के मिलने के बाद जमालपुर पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी रोहित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के बाद आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed