फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Miscreants shot bullion businessman, looted cash and jewelery and escaped

Mirzapur News: बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को मारी गोली, नकदी और आभूषण लूटकर फरार

Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot bullion businessman, looted cash and jewelery and escaped
कलवारी। कटरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को जमीन संबंधी विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी थी, उसी बीच शाम को मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरा-खुटारी गांवों के बीच नहर के पास कार सवार बदमाश सराफा व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के बाद करीब 30 लाख रुपये नकद और आभूषण भरा बैग लूटकर फरार हो गए। उधर, गोली लगने से घायल सराफा कारोबारी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी, सीओ ऑपरेशन व मड़िहान, राजगढ़ थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर कलवारी निवासी अजित केसरी अपने भाई अजय केसरी के साथ कलवारी चौराहा पर आभूषण की दुकान खोले हुए हैं। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके दोनों भाई शाम छह बजे के करीब कार से घर जाने के लिए निकले थे। कार अजित चला रहे थे। कार क्षेत्र के सेमरी-खुटारी गांव के बीच नहर के पास पहुंची थी कि काले रंग की कार से ओवर टेक करते हुए आगे आए लोगाें ने सराफा व्यवसायी की गाड़ी को रोक दिया। कार रुकते ही बदमाश अपनी गाड़ी से उतरे और लोहे के राड से मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बदमाश कार सवार अजित (28) और उनके भाई अजय केसरी (24) की पिटाई करने लगे। बदमाशों ने गहनों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद अजय के कमर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश बेखौफ होकर कार से फरार हो गए। गोली लगने से घायल अजय को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अजय की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर मड़िहान और राजगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अभिनंदन और सीओ ऑपरेशन अनिल कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हमले में घायल अजित ने बताया कि वे कार से घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में काले रंग की कार से आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रोक दिया। राड से शीशा तोड़कर 20 से 30 लाख रुपये मूल्य के गहनों और नकदी से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों ने जाते समय उनके भाई को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ऑपरेशन अनिल पांडेय का कहना है कि सराफा कारोबारी दो भाई दुकान बंद कर कार से घर दारानगर जा रहे थे। घर से दो किमी पहले सिंगल लिंक मार्ग पर पीछे से ओवरटेक कर आए कार सवार बदमाशों ने मारपीट की। अनुज को गोली लगी है। उसे सीएचसी से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। सराफा व्यवसायी लूट की बात बता रहे हैं। उसकी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल कर टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed