फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Misbehavior with SDM, attempt to stop the vehicle

एसडीएम के साथ बदसलूकी, वाहन रोकने का प्रयास

Thu, 09 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with SDM, attempt to stop the vehicle
लालगंज। बुधवार को उप जिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला के वाहन को कुछ अधिवक्ताओं ने जबरदस्ती रोकने और तोड़फोड़ का प्रयास किया। एसडीएम ने इस बाबत तहरीर दी है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील के अधिवक्ता पिछले कुछ दिनों से दो मांगें तहसील प्रशासन के सामने रख रहे हैं। पहली मांग दफा 34 की कार्रवाई में तहसीलदार अंश का निर्धारण नहीं करेंगे और दूसरी यह कि एक अधिवक्ता के साथ हुए विवाद के आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। दोनों मामलों को उपजिलाधिकारी ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। इस बीच बुधवार को उप जिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला दोपहर क्षेत्र के किसी गांव में सिंचाई के मामले को लेकर मौके पर निरीक्षण करने जाने वाले थे। वह गाड़ी में बैठे तो उसी समय अधिवक्ताओं ने उनके वाहन को रोक लिया। कहा कि उनकी बात सुने बिना गाड़ी आगे नहीं बढ़ेगी। एसडीएम ने कहा कि लौट कर आने के बाद वे बात करेंगे। लेकिन अधिवक्ता अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर उप जिलाधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा मानते हुए लालगंज थाने में बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी। इसके बाद तहसील परिसर में पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। इस प्रकरण पर उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता दोनों प्रकरण पर उपजिलाधिकारी को रोककर बात करना चाह रहे थे। कोई धक्का-मुक्की का प्रयास नहीं किया गया। जबकि उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ताओं ने उत्तेजित होकर जबरन वाहन के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया। इसलिए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और वाहन के साथ तोड़फोड़ प्रयास करने की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed