फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   misbehave with teacher

शिक्षक ने रात में महिला शिक्षिका का दरवाजा पीटा

Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
misbehave with teacher
जिगना। थाना क्षेत्र के हरगढ़ बाजार के पास किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका के घर रात में पहुंच कर एक शिक्षक दरवाजा पीटने लगा। भयभीत शिक्षिका ने 112 को फोन कर शिकायत की। शिकायत पर पहुंची पुलिस शिक्षक को पकड़कर थाने ले आई। जहां माफी मांगने पर दोनों में सुलह हो गई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरगढ़ बाजार में एक शिक्षिका किराए के मकान में रहती है। रविवार की देर रात एक शिक्षक देर रात शिक्षिका के कमरे का दरवाजा पीटकर शोर मचाने लगा। भयभीत शिक्षिका ने मकान मालिक को फोन पर जानकारी दी। मकान मालिक ने डायल 112 नंबर व जिगना थाने को फोन कर अवगत कराया। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित आरोपी शिक्षक को थाने ले आई। थाने आने के बाद शिक्षक गिड़गिड़ा कर अपनी गलती महसूस करने लगा। शिक्षक का कहना था कि वह अपने मित्र का दरवाजा समझ कर पीट रहा था। सोमवार की सुबह शिक्षिका ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। शिक्षिका ने शिक्षक द्वारा माफी मांगने पर कार्रवाई न करने और दोबारा इस तरह की हरकत करने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। माफी मांगने पर पुलिस ने शिक्षक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने कहा कि शिकायतकर्ता व आरोपी आपस में सुलह समझौता कर लिए। इसलिए उसे छोड़ दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जानकारी हुई है। पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed