फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Misailman mourning the death of

मिसाइलमैन के निधन पर शोक में डूबे

Wed, 29 Jul 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Wed, 29 Jul 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मिसाइल मैन के निधन से समूचा जनपद शोकाकुल हो गया। विद्यालयों, संस्थानों, कार्यालयों में पूर्व राष्ट्रपति को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


 सबके जुबां पर था कि डा. कलाम ने ही राकेट साइंस के क्षेत्र में भारत को नई उंचाईयां प्रदान की।
पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद को पुष्प अर्पित कर बच्चों ने भाव भीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि उनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलबदीन अब्दुल कलाम था। वह एक महान नेता के साथ उच्च चरित्र, अदम्य साहस, ज्ञान का अथाह सागर और निश्यची व्यक्ति थे। वह महान वैज्ञानिक और सच्चे देश भक्त थे।
विज्ञापन


 उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हमको फख्र है। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल में भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि अर्पित की गई।

 डायरेक्टर इमरान खान और बच्चों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाव भीनी श्रद्घांजलि अर्पित किया। केबी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि  अर्पित की गई। डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डा. कलाम ऐसे अंतरिक्ष  वैैैज्ञानिक थे, जिन्होंने राकेट साइंस के क्षेत्र में भारत को नई उंचाईयां  प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा.कलाम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणाश्रोत थे । इस दौरान  डा. अरविंद मिश्र, डा. देवेंद्र पांडेय, डा. शशांक शेखर द्विवेदी, शरद  मेहरोत्रा, डा. आशीष श्रीवास्तव, डा. अंबुज पांडेय, डा.श्याम नारायण सिंह  आदि रहे।

कांग्रेसजनों की बैठक दीपचंद्र जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

शोक व्यक्त करने  वालो में संतोष उमर, भोला चौरसिया, भगवान दास, दिलीप खत्री, अर्चना चौबे,  सुधीर जैन, कौशल पवाधा, अनिल घई आदि रहे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कैंप कार्यालय में शोक सभा में शोक संवेदना व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेता मुशीर आलम के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।


 गरीबा सामना पार्टी द्वारा मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। जीडी बिनानी कालेज में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित किया। शोक व्यक्त करने वालों में कमर अंसारी, मेहताब आलम, संजय गुप्ता आदि रहे।

 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय शुक्लहा और पक्की सराय में हुई। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed