फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur's heart stolen from railway station

Mirzapur News: रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया मिर्जापुर का दिल

Sun, 17 Dec 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur's heart stolen from railway station
मिर्जापुर। अभी तक आप इंसान का दिल चोरी होने की बातें सुनते रहे होंगे। किसी शहर का दिल चोरी होने की घटना नहीं सुनी होगी लेकिन मिर्जापुर में ऐसा घटित हुआ है। रेलवे स्टेशन के दक्षिणी द्वार पर बनाया गया आई लव मिर्जापुर लिखा सेल्फी प्वाइंट चोरी हो गया है। रेल प्रशासन और पुलिस शहर के दिल की रक्षा नहीं कर सकी। किसी भी शहर में रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके को लाइफ लाइन माना जाता है। शहर के बीच स्थित रेलवे स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट बना हो तो वह लोगों के आकर्षक का केंद्र होता है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन शहर के बीच में स्थित है। 29 नंवबर 2022 को रेलवे स्टेशन के दक्षिणी द्वार का लोकार्पण किया गया था। इसके बनने से लालगंज, मड़िहान, चुनार, छानबे के अलावा सोनभद्र जिले के यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में सहूलियत हो गई है। दक्षिणी गेट पर छह टिकट काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढ़ी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा आई लव मिर्जापुर लिखा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। इसमें लव की जगह दिल का प्रतीक लगाया गया था। आकर्षक परिसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद भी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते आस-पास चोर उचक्कों और नशेड़ियों का जमावड़ा होने लगा। यही वजह है कि स्टेशन पर लगा सेल्फी प्वांइट धीरे-धीरे चोरी होने लगा। पहले एक-एक अक्षर और फिर लव की जगह लगा दिल चोर ले गए। अब तो पूरा सेल्फी प्वाइंट भी चोरी हो गया है। इससे रेल प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर प्रश्न चिह्न लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed