{"_id":"66d25f127ad13b5099010a46","slug":"mirzapurs-first-rank-in-plot-survey-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-121376-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्लाट के सर्वे में मिर्जापुर का पहला रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्लाट के सर्वे में मिर्जापुर का पहला रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया जिले में एग्री स्टेक (ई खसरा पड़ताल) के अंतर्गत खरीफ 2024 में किसानों के खेत में बोई फसलों का ई-खसरा पड़ताल ऐप के माध्यम से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने बताया ई-खसरा पड़ताल सर्वे का कार्य उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित किया जा रहा है।
सीडीओ विशाल कुमार ने बताया डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जनपद में कुल प्लाट संख्या 952303 के सापेक्ष शुक्रवार तक कुल 369728 प्लाट सर्वे करा लिया गया है। जो 38.82 प्रतिशत है। जिसके चलते मिर्जापुर को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। तहसीलवार रिपोर्ट में तहसील मड़िहान में आवंटित प्लाट संख्या 97263 के सापेक्ष 45763 प्लाट का सर्वे किया गया है जो 47.05 प्रतिशत है। तहसील लालगंज में आवंटित प्लाट संख्या 270750 के सापेक्ष 107530 प्लाट जिसका 39.72 प्रतिशत, तहसील सदर में आवंटित प्लाट संख्या 315576 के सापेक्ष 124742 प्लाट जिसका प्रतिशत 39.53 प्रतिशत तथा तहसील चुनार में आवंटित प्लाट संख्या 268714 के सापेक्ष 99852 प्लाट का सर्वे किया गया है जो 37.16 प्रतिशत है।
खरीफ 2024 में ई-पड़ताल सर्वे कार्य के लिए राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी, बीटीएम, एटीएम व पंचायत विभाग के पंचायत सहायक शामिल हैं।