फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur , was arrested on illegal liquor factory

मिर्जापुर में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री

Tue, 24 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 24 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur , was arrested on illegal liquor factory
चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी में सोमवार को अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। वहां से 17 लाख रुपये की 1125 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


यह फैक्ट्री सेना के एक जवान के घर में चल रही थी। पुलिस ने मौके से जवान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस संबंध में पांच लोगों पर  केस दर्ज कर लिया गया। प्रधानी चुनाव में यहां की शराब धड़ल्ले से खपाई जा रही थी।

 आबकारी इंस्पेक्टर विजय पाल सिंह एवं चुनार इंस्पेक्टर अभय सिंह के अनुसार तम्मनपट्टी निवासी राजेश जायसवाल के मकान में अवैध शराब की फैक्ट्री चलने की सूचना थी।
विज्ञापन


राजेश का भाई आलोक कुमार सेना में है। सोमवार को एसडीएम चुनार अवधेश कुमार मिश्रा और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। फैक्ट्री में सेना के जवान आलोक कुमार को दबोच लिया गया, जबकि राजेेेश जायसवाल और अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में करीब 18 लाख रुपये की 1125 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 42 सौ नकली रैपर तथा पांच सौ खाली बोतलें और 50 खाली ड्रम भी बरामद हुए। सेना का जवान पठानकोट में तैनात है।


 वह छुट्टी पर घर आया है। उधर, राजेश कुमार जायसवाल के चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ल स्थित घर में छापेमारी में 300 लीटर शराब बरामद हुई। केमिकल, 25 खाली ड्रम, 650 खाली शीशी, रैपर बरामद हुए। जमालपुर माफी गांव में मां फूलमती के नाम पर देशी शराब की ठेके की दूकान को टीम ने सील कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed