फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Three each from BJP, SP and two each from Congress and BSP filed nomination

मिर्जापुर : भाजपा, सपा के तीन-तीन और कांग्रेस और बसपा से दो-दो ने किया नामांकन

Mon, 14 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Three each from BJP, SP and two each from Congress and BSP filed nomination
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए भले ही 10 फरवरी से नामांकन चल रहा हो पर दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को भाजपा, सपा और कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने पर्चा भरा। पूर्व सांसद, तीन विधायक और दो पूर्व विधायक को मिलाकर कुल 14 लोगों ने नामांकन किया। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य पार्टियों के मिलाकर कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। प्रमुख चेहरों के नामांकन की वजह से पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति बनी रही। समर्थकों को संभालने में पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी व विधायक पं रत्नाकर मिश्र ने पर्चा भरा। सबसे पहले लालडिग्गी स्थित दीन दयाल पार्क में बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए। वहां से कई वाहनों के काफिले के साथ रत्नाकर मिश्र नामांकन स्थल पर पहुंचे। जहां दो प्रस्तावकों के साथ जाकर उन्होंने नामांकन किया। इसके बाद भरुहना में एकत्रित हुए समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरा।
विज्ञापन

इसी क्रम में चुनार से ही बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक अनुराग सिंह ने बरौंधा तिराहा में रुकने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नामांकन किया। समर्थकों को कुछ दूर पर ही रोक दिया जा रहा था। समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने नगर विधान सभा सीट से नामांकन किया। विंध्याचल मंदिर व संकट मोचन में दर्शन पूजन करने के साथ ही कंतित में मत्था टेकने के बाद पर्चा भरा। छानबे सुरक्षित सीट के लिए कीर्ति कोल ने तो मझवां से दामोदर मौर्या ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी से नगर विधान सभा सीट के लिए भगवान दत्त पाठक राजन ने नामांकन किया। जिला कार्यालय से समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। इसी प्रकार पूर्व विधायक व छानबे सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भगवती चौधरी ने भी पर्चा भरा। बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद नरेंद्र कुश्वाहा ने मड़िहान सीट के लिए पर्चा भरा। लंबे गैप के बाद बसपा के टिकट पर पर्चा भरने पहुंचे पूर्व सांसद के समर्थक उत्साहित नजर आए। चुनार विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी विजय पटेल ने नामांकन किया। लोक जनशक्ति पार्टी की अर्चना मिश्रा ने मझवां से तो वीआईपी से इंजीनियर अमित कुमार सिंह ने चुनार विस से पर्चा भरा। धर्मराज ने भाकपा माले के बैनर तले छानबे से व बालेश्वर प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय समाजपक्ष पार्टी से नगर क्षेत्र के लिए नामांकन किया।
देशद्रोही के वोट से मतपेटिका हो जाएगी अशुद्ध, नहीं चाहिए वोट
मिर्जापुर। नगर विधायक और भाजपा के नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा ने कहा है कि मुझे देशद्रोहियों का वोट नहीं चाहिए। मुझे उन लोगों का वोट नहीं चाहिए जो भारत माता की जय नहीं बोलते हैं। और जो किसी भी नियम कानून को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है और इस बार पूर्ण बहुमत से चुनकर वह फिर आएगी और फिर से विकास होगा। कहा कि जो भारत माता का जयकारा बोलेगा, जो जय श्रीराम को अपना पूर्वज मानेगा। मुझे उसी का वोट चाहिए। देशद्रोही या कोई अन्य वोट देता है तो मेरी मतपेटिका अशुद्ध हो जाएगी।
पदाधिकारी व समर्थकों ने दर्ज कराई उपस्थिति
- भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन में पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या, प्रदेश पदाधिकारी अनामिका चौधरी, जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, हिंदु युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अमित श्रीनेत्र, रवि शंकर साहू, नितिन विश्वकर्मा शामिल हुए।
- सपा के प्रत्याशियों के नामांकन में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, जिला महासचिव अभय यादव, अरविंद श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, गुरुविंदर सिंह सरना मौजूद रहे।

- कांग्रेस की ओर से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीप चंद जैन, नगर विधान सभा क्षेत्र की कोआर्डिनेटर अर्चना चौबे, कमलेश दूबे, स्वरूप चंद कसेरा, रमेश प्रजापति उर्फ पप्पू, छोटे खां शामिल रहे।
- बसपा की ओर से मंडल कोआर्डिनेटर गुड्डू राम, जिलाध्यक्ष भगवान दास रत्ना, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या, सद्दाम राईन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed