फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: The tableau of Ma hindola taken out from Vindhya Dham, the devotees go to Vijaypur Dham

मिर्जापुरः विंध्य धाम से निकाली हिंडोला माता की झांकी, भक्त विजयपुर धाम के लिए पैदल हुए रवाना

Thu, 01 Jul 2021 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: The tableau of Ma hindola taken out from Vindhya Dham, the devotees go to Vijaypur Dham
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी बुधवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जिगना के विजयपुर धाम जाकर यह यात्रा समाप्त होगी।
विज्ञापन

विजयपुर हिंडोला शीतला संघ की ओर से हिंडोला माता की झांकी चिकान टोला, पूरब मोहाल, संयंत्र तिराहा, कोतवाली गली, मां विंध्यवासिनी माता मंदिर होते हुए पश्चिम मोहाल, चामुंडा देवी, राम जानकी मंदिर होते हुए निहुत महावीर मंदिर पहुंची। बृहस्पतिवार की शाम हिंडोला माता को लेकर भक्त पैदल ही शिवपुर बाजार अष्टभुजा मंदिर गए।
विज्ञापन

राकेश सिंह के नेतृत्व में बरम बाबा होते हुए ध्वज व पताका के साथ माता की झांकी विजयपुर धाम की ओर रवाना हो गई। जहां देर रात पहुंचने की उम्मीद है। हिंडोला माता की झांकी पहुंचने पर वहां पूजन अर्चन किया जाएगा। कार्यक्रम में विजयपुर हिंडोला शीतला संघ अध्यक्ष पप्पू पांडेय, मंत्री मनीष रावत, सहसंयोजक जैकी, संतोष कुमार उर्फ रिंकू, झुल्लन गुप्ता, मुन्ना पांडेय, मुकेश जायसवाल सहित सैकड़ों भक्त पैदल यात्रा में भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed