फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: The SDM arrived as a tourist on the complaint of illegal recovery, eight arrested for charging more than the drivers in Siddhanath's door

मिर्जापुरः अवैध वसूली की शिकायत पर पर्यटक बनकर पहुंचीं एसडीएम, सिद्धनाथ की दरी में वाहन चालकों से अधिक शुल्क लेने वाले आठ गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: The SDM arrived as a tourist on the complaint of illegal recovery, eight arrested for charging more than the drivers in Siddhanath's door
मिर्जापुर। चुनार में स्थित सिद्धनाथ की दरी पर चलने वाले वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली पर कार्रवाई की गई। सोमवार को चुनार उप जिलाधिकारी रोशनी यादव पर्यटक बन पहुंची। उनसे भी निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क लिया गया। पर्ची कटवाने के बाद एसडीएम ने चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ को सूचित कर मौके से आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से स्टैंड के आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी चुनार रोशनी यादव ने बताया कि सिद्धनाथ दरी जल प्रपात वाहन स्टैंड की अनुमति ठेकेदार पंकज सिंह निवासी ग्राम बथुआ मिर्जापुर को प्रदान की गई थी। लेकिन इस बात की बराबर शिकायत आ रही थी कि ठेकेदार पंकज सिंह गिरोह बनाकर अवैध वसूली कर रहा है। इस पर मौके का निरीक्षण किया गया और शिकायत सही पाई गई। मौके पर पुलिस ने रविशंकर, सनत सिंह, प्रदीप, चंद्रशेखर, विष्णुकांत, विजय बहादुर, राजबली एवं शालू सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर अवैध पर्ची बरामद की तथा उसी गिरोह का एक व्यक्ति विकास वसूले रुपये को लेकर भाग गया। एसडीएम रोशनी यादव ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उक्त पर्यटन स्थल पर वाहनों का अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। इसके अनुसार साइकिल के लिए पांच रुपये, मोटर साइकिल 10 रुपये, टेपों 20, जीप/कार 25, ट्रैक्टर/मिनी बस 30 रुपये तथा ट्रक/बस के लिए 40 रुपये का रेट निर्धारित है। सैलानियों एवं ग्रामीणों से मनमानी ढंग से दबाव बनाकर सौ से लेकर 300 रुपये तक अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। उप जिलाधिकारी ने यह भी बताया गया कि इस अवैध कार्य में वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed