फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: The District Magistrate inspected the Vindhya Corridor, gave instructions to repair the bad roads in two days

मिर्जापुरः जिलाधिकारी ने किया विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण, खराब सड़कों को दो दिन में दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Thu, 01 Jul 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: The District Magistrate inspected the Vindhya Corridor, gave instructions to repair the bad roads in two days
विंध्य कॉरिडोर योजना का बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्य में सुस्ती को लेकर नाराजगी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान कोतवाली मार्ग पर शेष मलबे व नालियों के बहते गंदे पानी को देखकर पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका के ईओ को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दो दिनों में पुरानी सड़क स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए। ईओ नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि टूटे फूटे पेयजल की पाइप व गंदी नालियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं। बिजली विभाग के एसडीओ से कहा कि पुरानी वीआईपी पर दो विद्युत पोल जिसमें एक जर्जर है तथा एक मार्ग में अवरोध बना है, दोनों को दो दिन हटाएं। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, जेई पीडब्ल्यूडी प्रवीण चौहान, एसडीओ विद्युत विभाग आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed