फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Teacher Dayanand Shines on the International Stage

Mirzapur News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके मिर्जापुर के शिक्षक दयानंद

Tue, 12 May 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur Teacher Dayanand Shines on the International Stage
लखनऊ में सम्मानित होते  शिक्षक दयानंद मिश्र।-सोशल मीडिया। - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
पड़री। लखनऊ में आयोजित सृजन अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति एवं ‘अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में मिर्जापुर के पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिद्धी के शिक्षक दयानंद मिश्र को सम्मानित किया गया। उनकी साहित्यिक सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, सेवानिवृत्त मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, इग्नू लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक जयप्रकाश वर्मा, राज्य विधिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर खुशबू वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण पुस्तकों ‘सतत संरक्षण हमारा प्रयास’ एवं ‘काव्य किरण’ का लोकार्पण किया गया। इन पुस्तकों में दयानंद मिश्र के सारगर्भित लेख प्रकाशित हुए हैं। शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता राजनाथ तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रताप सिंह, मंडल मंत्री देवी प्रसाद पाठक, नवीन तिवारी एवं बच्चा तिवारी आदि ने दयानंद मिश्र को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed