फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Tanker collides with tractor carrying woman's body for last rites, two killed

Mirzapur: अंतिम संस्कार के लिए महिला का शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर को टैंकर ने मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 14 Mar 2023 07:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Mar 2023 07:35 AM IST
सार

मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी  गांव निवासी सरोज सिंह की माता बुधिया देवी (60) की बीमारी से मौत हो गई। परिजन ग्रामीणों समेत लगभग 35 से 40 लोगों के साथ ट्रैक्टर से शव लेकर मिर्जापुर के चौबे घाट अंतिम संस्कार करने के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूप गांव के पास पहुंची थी कि सोनभद्र की ओर से आ रहे टैंकर ने पीछे से ट्रैक्टर- ट्राली में टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
Mirzapur: Tanker collides with tractor carrying woman's body for last rites, two killed
अंतिम संस्कार के लिए महिला का शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर को टैंकर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में अंतिम संस्कार के लिए महिला का शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर सवारों को टैंकर ने मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूप गांव के पास सोमवार की रात टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई।  एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के पास जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे मड़िहान और राजगढ़ पुलिस ने समझा कर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मृत महिला के शव के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने लोगों को पिकअप से भिजवाया। 

विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी  गांव निवासी सरोज सिंह की माता बुधिया देवी (60) की बीमारी से मौत हो गई। परिजन ग्रामीणों समेत लगभग 35 से 40 लोगों के साथ ट्रैक्टर से शव लेकर मिर्जापुर के चौबे घाट अंतिम संस्कार करने के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूप गांव के पास पहुंची थी कि सोनभद्र की ओर से आ रहे टैंकर ने पीछे से ट्रैक्टर- ट्राली में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

जिससे ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठे सुभाष (48) व सीताराम (52) निवासी रैकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अवधेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे में ट्रैक्टर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थाना अध्यक्ष शैलेश राय स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur: Tanker collides with tractor carrying woman's body for last rites, two killed
मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूप गांव के पास हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
गंभीर रूप से घायल अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल  रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुंदरूप गांव के पास सड़क जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर राजगढ़ थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ पहुंचे । पुलिस ने लोगों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
मृत महिला के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने शव को पिकअप से भेजवाया। हादसे में मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक सुभाष को एक पुत्री व दो पुत्र हैं।  सीताराम को एक पुत्र है।  मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष मड़िहान शैलेश राय ने बताया कि शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ट्रैक्टर सवारों को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दिया।  जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। एक गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed